Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized War: अगला युद्ध जल्द हो सकता है: थल सेनाध्यक्ष
Uncategorized

War: अगला युद्ध जल्द हो सकता है: थल सेनाध्यक्ष

अगला युद्ध जल्द हो

War:चेन्नई। भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान से निकट भविष्य में युद्ध की संभावना जताते हुए कहा है कि देश को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि “अगला युद्ध जल्द हो सकता है और इस बार हमें इसे मिलकर लड़ना होगा।”

जनरल द्विवेदी ने हाल ही में चर्चा में रहे ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सरकार ने सेना को पूर्ण स्वतंत्रता (फ्री हैंड) दी थी। इसे उन्होंने “ग्रे जोन” रणनीति कहा—जहां न तो पारंपरिक युद्ध के नियम लागू होते हैं और न ही दुश्मन को हमारी अगली चाल का पता होता है।

मुख्य बिंदु:

  • 25 अप्रैल: उत्तरी कमान का दौरा, ऑपरेशन की योजना तैयार की गई।
  • लक्ष्य: 9 आतंकी ठिकानों में से 7 को नष्ट किया गया, कई आतंकियों का सफाया।
  • 29 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, अभियान की प्रगति और नतीजों पर चर्चा।

जनरल ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” नाम ने पूरे देश को जोड़ा और प्रेरित किया। यही वजह थी कि लोग पूछ रहे थे कि इसे क्यों रोका गया—और इसका जवाब सेना ने अपने एक्शन से दे दिया।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...