Wednesday , 12 November 2025
Home Uncategorized Water Taxi: देश की पहली इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी का शुभारंभ
Uncategorized

Water Taxi: देश की पहली इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी का शुभारंभ

देश की पहली इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी

Water Taxi: मुंबई में देश की पहली इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है, जो गेटवे ऑफ इंडिया और जेएनपीटी (जवाहलल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट) के बीच चलेगी। यह कदम यातायात की समस्या को हल करने और जलमार्ग परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी के बारे में प्रमुख जानकारी:

  • लंबाई: 13.27 मीटर
  • चौड़ाई: 3.5 मीटर
  • क्षमता: एक बार में 25 यात्री
  • गति: 14 नॉट्स
  • बैटरी: 64 kWh बैटरी (जो लगभग 4 घंटे तक चल सकती है)

यह निर्णय मुंबई में बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों और उनके परिणामस्वरूप होने वाली टिकट की ऊंची कीमतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पहले वॉटर टैक्सी और रोपवे फेरी सेवाओं को पेश किया गया था, लेकिन पेट्रोल और डीजल के बढ़ते खर्च के कारण मुंबईकरों ने उनका अच्छा प्रतिसाद नहीं दिया। इसी कारण अब इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी की अवधारणा को सामने लाया गया है, जो पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ ही सस्ती और प्रभावी परिवहन सुविधा प्रदान करेगी। यह सेवा मुंबईकरों और पर्यटकों के लिए जलमार्ग परिवहन का एक नया विकल्प बनेगी और शहर की यातायात समस्याओं को कम करने में मदद करेगी।

source internet…  साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Interview: माधुरी साबले के इंटरव्यू से बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स Interview: बैतूल। जिले के सबसे पहले...

Award Shows: बालाजीपुरम में एक लाख रूपये का जूडी अवार्ड शो आज

सेंड आर्टिस्ट और मुंबई की म्युजिकल टीम का होगा कार्यक्रम Award Shows:...

Delhi blast: मृतकों की संख्या बढ़कर 12, विस्फोट में शामिल आतंकी की पहचान पुलवामा निवासी उमर नबी के रूप में

Delhi blast: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम हुए भीषण धमाके...

Liquor sales: प्रतिबंध के बावजूद मुख्य मार्ग पर खुलेआम शराब बिक्री

देर रात थाने पहुंचे आक्रोशित लोग — बोले, “पहले 4 दुकानें थीं,...