Wednesday , 11 March 2026
Home Uncategorized Without Exercise: सुबह उठते ही शरीर में दर्द और जकड़न क्यों होती है? जानिए इसके कारण और बचाव
Uncategorized

Without Exercise: सुबह उठते ही शरीर में दर्द और जकड़न क्यों होती है? जानिए इसके कारण और बचाव

सुबह उठते ही शरीर में दर्द और जकड़न

तनाव, नींद की कमी और खराब लाइफस्टाइल बन सकते हैं बॉडी पेन की वजह, एक्सपर्ट ने दी जरूरी सलाह

Without Exercise:नई दिल्ली। कई लोग सुबह उठते ही कंधों में दर्द, पीठ में जकड़न या पैरों में भारीपन महसूस करते हैं, जबकि उन्होंने कोई भारी काम या एक्सरसाइज भी नहीं की होती। न कोई चोट लगी होती है और न ही ज्यादा शारीरिक मेहनत की होती है, फिर भी शरीर थका-थका और दर्द से भरा महसूस होता है। आजकल इस तरह का रोजमर्रा का बॉडी पेन काफी आम होता जा रहा है।

क्यों होती है इस तरह की दिक्कत?

डॉक्टरों के मुताबिक यह दर्द हमेशा मांसपेशियों पर पड़े दबाव की वजह से नहीं होता। कई बार यह शरीर के अंदर चल रही कुछ प्रक्रियाओं का संकेत भी हो सकता है। आज की लाइफस्टाइल में लंबे समय तक बैठकर काम करना, नींद पूरी न होना, तनाव और असंतुलित खानपान जैसी आदतें धीरे-धीरे शरीर में हल्की सूजन यानी इंफ्लेमेशन पैदा कर सकती हैं। यही सूजन मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द या थकान का कारण बनती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव भी शरीर पर गहरा असर डालता है। जब व्यक्ति लगातार तनाव में रहता है तो शरीर में कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगते हैं। शुरुआत में ये हार्मोन शरीर को चुनौतियों से निपटने में मदद करते हैं, लेकिन जब तनाव लंबे समय तक बना रहता है तो शरीर की नसें और मांसपेशियां लगातार तनाव की स्थिति में रहती हैं। इसके कारण गर्दन, कंधों और पीठ में जकड़न या दर्द महसूस हो सकता है।

नींद की कमी बड़ा कारण

नींद की कमी भी शरीर में दर्द का एक बड़ा कारण बन सकती है। दरअसल, गहरी नींद के दौरान ही शरीर खुद की मरम्मत करता है, एनर्जी को फिर से संतुलित करता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। अगर नींद पूरी न हो या बार-बार टूटती रहे तो यह प्रक्रिया अधूरी रह जाती है। इसी वजह से कई लोग बिना ज्यादा काम किए भी सुबह उठते ही थकान या दर्द महसूस करते हैं।

खानपान का भी है असर

खानपान का भी शरीर के दर्द से गहरा संबंध होता है। ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, रिफाइंड शुगर और अनहेल्दी फैट्स वाले भोजन शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं। वहीं फल, सब्जियां, मेवे, बीज और ओमेगा-3 से भरपूर भोजन शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं और मांसपेशियों को स्वस्थ रखते हैं।

कैसे पाएं राहत?

रोजमर्रा के ऐसे दर्द को अक्सर छोटी-छोटी लाइफस्टाइल आदतों से काफी हद तक कम किया जा सकता है। नियमित हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और तनाव को कम करने वाली गतिविधियां शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती हैं।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Decline: डॉलर के मुकाबले रुपया फिर कमजोर, 91.89 के स्तर पर पहुंचा

मिडिल ईस्ट तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर कच्चे तेल...

Ultimatum: चार माह से प्यासा गांव, जिम्मेदार बेखबर, ट्रैक्टरों में भरकर थाने पहुंचे ग्रामीण

पेयजल संकट से जूझ रहे विजयग्राम के लोगों ने दिया चक्काजाम का...

Rule: एलपीजी बुकिंग का 25 दिन नियम बना परेशानी, गैस उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

डिलीवरी की तारीख से गिना जा रहा अंतराल, भोपाल समेत प्रदेश के...

Transfers: मध्य प्रदेश में होली के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, कई कलेक्टरों के तबादले संभव

भोपाल कलेक्टर बदलना लगभग तय, राजधानी में महिला कलेक्टर की नियुक्ति पर...