Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Raid: नगर पालिका CMO के घर पर आय से अधिक संपत्ति की जांच
Uncategorized

Raid: नगर पालिका CMO के घर पर आय से अधिक संपत्ति की जांच

नगर पालिका

Raid: गुरुवार सुबह, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सिवनी नगर पालिका की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ) दिशा डेहरिया और बालाघाट की प्रभारी के नागपुर रोड स्थित आवास पर छापेमारी की। इसके अलावा, उनके सिवनी और बालाघाट के घरों पर भी छापेमारी जारी है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद, जबलपुर से आई ईओडब्ल्यू की टीम ने सुबह 6:30 बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जांच शुरू की। सुरक्षा कारणों से, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मकान के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है और परिसर में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

ईओडब्ल्यू की 12 सदस्यीय टीम इस सर्चिंग को अंजाम दे रही है, जिसे डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी लीड कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी की टीम प्रॉपर्टी का मूल्यांकन कर रही है। दूसरी टीम दिशा डेहरिया को सिवनी से लेकर वारासिवनी (बालाघाट) के लिए रवाना हुई है।

सीएमओ डेहरिया की पूर्व पोस्टिंग और छापेमारी की घटनाएं: जानकारी के अनुसार, दिशा डेहरिया पहले चांद और हर्रई में भी सीएमओ रह चुकी हैं। छापेमारी के दौरान, ईओडब्ल्यू टीम विवेकानंद कॉलोनी के पुराने बंगले पहुंची, लेकिन वहां की चाबी नहीं मिली। इसके बाद, टीम को विवेकानंद कॉलोनी में एक और आवास की जानकारी मिली। ईओडब्ल्यू टीम डेहरिया के पिताजी को लेकर उस बंगले पहुंची, लेकिन चाबी नहीं मिलने की स्थिति में सर्चिंग जारी है।

इसके अलावा, ईओडब्ल्यू टीम डेहरिया के नगर स्थित गारमेंट्स की दुकान में भी सर्चिंग कर रही है। छापेमारी की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

source internet…  साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...