Tuesday , 24 March 2026
Home Uncategorized Death: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल की उपचार के दौरान मौत
Uncategorized

Death: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल की उपचार के दौरान मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल

Death: बैतूल। ग्राम मरामझिरी के पास अज्ञात वाहन ने एक 36 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी दौरान मौत हो गई। फिलहाल मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस घटना की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार उर्फ सोनू पिता रामरतन कुमरे उम्र 36 वर्ष निवासी शास्त्री वार्ड सदर घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है। मरामझिरी के पास राजकुमार को अज्ञात वाहन ने अचानक ही जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद जब राहगीरों ने युवक को घायल हालत में वहां पड़ा हुआ देखा तो उसकी सूचना 108 एम्बुलेंस को दी सूचना पर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक युवक ट्रेन में सामान बेचने का काम करता था युवक मरामझिरी क्यों गया था और वह कैसे सडक़ दुर्घटना में घायल हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है? पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल मृतक के शव का शनिवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Update: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: उज्जैन–ग्वालियर में तापमान गिरा, 26–27 मार्च को फिर आंधी-बारिश के आसार

Update: मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों—उज्जैन, सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग—में सोमवार को...

Update: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: उज्जैन–ग्वालियर में तापमान गिरा, 26–27 मार्च को फिर आंधी-बारिश के आसार

Update: मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों—उज्जैन, सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग—में सोमवार को...

Major Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: DA 58% हुआ, युवाओं के लिए नई योजना और AI मिशन शुरू

Major Decisions:: डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट...

Relief: होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़े एलपीजी से लदे दो भारतीय जहाज

सप्लाई में राहत की उम्मीद Relief: नई दिल्ली। एलपीजी की सप्लाई को...