Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Covid: दो नए कोविड-19 मामले, एक महिला की मौत, एक युवक अस्पताल में भर्ती
Uncategorized

Covid: दो नए कोविड-19 मामले, एक महिला की मौत, एक युवक अस्पताल में भर्ती

दो नए कोविड-19 मामले, एक महिला की

Covid: इंदौर | मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना संक्रमण के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से एक 74 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक का इलाज अरबिंदो अस्पताल में जारी है। युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दोनों मरीज इंदौर के ही निवासी हैं। महिला को पहले से किडनी की बीमारी थी और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, युवक लंबे समय से सर्दी-खांसी से पीड़ित था।

कोविड गाइडलाइन का पालन जारी

अरबिंदो अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद भंडारी ने जानकारी दी कि युवक में कोविड की पुष्टि विशेष फ्लू पैनल जांच के दौरान हुई। जांच के तहत उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जा रहा है। डॉ. भंडारी के अनुसार, “ऐसे कई मरीज होते हैं जिनकी सामान्य सर्दी-खांसी जल्दी ठीक नहीं होती, ऐसे में विस्तृत जांच की जाती है। युवक की हालत अब नियंत्रण में है।”

चिकित्सकीय सतर्कता बरती जा रही

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि संपर्क में आए लोगों की पहचान कर निगरानी शुरू कर दी गई है। साथ ही, अस्पताल प्रबंधन और नगर निगम को सतर्क किया गया है ताकि संक्रमण की संभावित श्रृंखला को तोड़ा जा सके।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...