Monday , 1 June 2026
Home Uncategorized Announcement: लाड़ली बहना के साथ लाड़ले भाईयों के लिए मोहन सरकार देगी 5 हजार
Uncategorized

Announcement: लाड़ली बहना के साथ लाड़ले भाईयों के लिए मोहन सरकार देगी 5 हजार

लाड़ली बहना के साथ लाड़ले भाईयों के

Announcement: भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं और लाड़ली बहनों को प्रोत्साहन देने के लिए नई योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अचारपुरा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि रोजगारपरक उद्योगों में कार्यरत युवाओं को 5,000 रुपए और लाड़ली बहनों को 6,000 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का लक्ष्य हर युवा को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने उद्योगों को “मंदिर” की संज्ञा देते हुए कहा कि प्रदेश में उद्योगों का जाल फैलाकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि लाड़ली बहनों को आगे चलकर घर बैठे 3,000 रुपए मासिक सहायता भी दी जाएगी। यह प्रावधान परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक होगा।

कमलनाथ सरकार की युवा स्वाभिमान योजना का भी जिक्र हुआ, जिसमें बेरोजगार युवाओं को 100 दिन काम के बदले 4,000 रुपए स्टाइपेंड दिया जाता था। वर्तमान में राज्य की युवा आबादी 1.53 करोड़ से अधिक है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...