Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Fierce fire: पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, तीन किलोमीटर दूर तक दिखा काला धुआं
Uncategorized

Fierce fire: पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, तीन किलोमीटर दूर तक दिखा काला धुआं

पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, तीन

इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप, 8 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Fierce fire: छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उससे उठता घना काला धुआं करीब तीन किलोमीटर दूर तक साफ नजर आता रहा।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक से बने पाइप रखे होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और बार-बार भड़कने लगी, जिससे दमकल कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था और राहत एवं बचाव कार्य जारी था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया है। संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए आसपास के इलाकों को एहतियातन खाली कराया गया।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार फैक्ट्री को करीब 50 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और नुकसान का विस्तृत आंकलन किया जा रहा है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...