Training: भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाली जनगणना 2027 के पहले चरण—मकानों की डिजिटल गणना—की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, संभागीय आयुक्त और नगर निगम आयुक्त आज भोपाल में मौजूद रहेंगे। इन वरिष्ठ अधिकारियों को 1 मई से शुरू होने वाली मकान गणना को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की मौजूदगी में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल रहेंगे।
किसने बुलाया प्रशिक्षण के लिए?
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन होने वाली जनगणना के लिए
प्रदेश के गृह विभाग के सचिव एवं राज्य नोडल अधिकारी जनगणना अभिषेक सिंह ने सभी कलेक्टरों, संभागीय आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
पत्र में बताया गया है कि 13 फरवरी को यह राज्य स्तरीय प्रशिक्षण होगा, ताकि 1 मई 2026 से शुरू होने वाली मकान गणना को समय पर और डिजिटल तरीके से पूरा किया जा सके।
प्रशिक्षण में क्या-क्या सिखाया जाएगा?
अधिकारियों को निम्न बिंदुओं पर ट्रेनिंग दी जाएगी:
- जनगणना 2027 की नीति, समय-सीमा, प्रक्रिया और प्रश्नावली
- डिजिटल टूल्स का उपयोग – मोबाइल ऐप, CMMS, HLBC
- जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति, प्रशिक्षण, फंड वितरण और उपयोगिता प्रमाण पत्र
- फील्ड में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान
- मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग सिस्टम की पूरी जानकारी
मध्यप्रदेश में अभी जनगणना निदेशक का पद खाली
प्रदेश में जनगणना निदेशक का पद 30 सितंबर से खाली है।
तत्कालीन निदेशक भावना वालिम्बे के रिटायरमेंट के बाद अब यह पद रिक्त है।
फिलहाल एमपी के जनगणना निदेशक का चार्ज
छत्तीसगढ़ के जनगणना निदेशक के पास अतिरिक्त प्रभार के रूप में है।
राज्य स्तर पर नई व्यवस्था
राज्य सरकार ने 36 घंटे पहले हुई समन्वय समिति की बैठक के बाद
जयेंद्र कुमार विजयवत को
राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी (जनगणना 2027) नियुक्त किया है।
वे शासन स्तर से दोनों चरणों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
साभार…
Leave a comment