Tuesday , 3 March 2026
Home Uncategorized Accidents: तेज रफ्तार कार खड़ी क्रेन से टकराई, तीन युवकों की मौके पर मौत
Uncategorized

Accidents: तेज रफ्तार कार खड़ी क्रेन से टकराई, तीन युवकों की मौके पर मौत

तेज रफ्तार कार खड़ी क्रेन से टकराई

Accidents: बैतूल। बैतूल में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में इटारसी रोड स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास रात करीब 3 बजे हुआ।

तेज रफ्तार कार (MP04-YP3795) सड़क किनारे खड़ी क्रेन (MH18-BC9763) से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।


ढाबे से लौट रहे थे पांच दोस्त

जानकारी के अनुसार कार में पांच दोस्त सवार थे, जो एक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। शवों को निकालने के लिए कार के दरवाजे और शीशे तोड़ने पड़े। घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।


मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में मृत युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • गर्ग कॉलोनी निवासी ऋतिक सोलंकी (30)
  • रामनगर निवासी विनय प्रजापति (21)
  • रामनगर निवासी अभय ठाकुर (22)

घायलों में शामिल हैं—

  • गंज निवासी देवा पांडे (32)
  • रामनगर निवासी आकाश पाल (30)

आकाश पाल को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।


परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार ऋतिक सोलंकी चला रहा था, जो भोपाल में किराए की टैक्सी चलाता था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। अभय ठाकुर एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं, विनय प्रजापति और अन्य युवक अपने-अपने परिवारों के सहारे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना के बाद शहर में शोक का माहौल है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Heat wave: मध्य प्रदेश में अप्रैल–मई में चलेगी लू

मार्च में पारा बढ़ेगा, लेकिन हीट वेव का अलर्ट नहीं, होली पर...

Avoidance of colors: होली में केमिकल रंगों से बचाव: पहले करें तैयारी, फिर खेलें सुरक्षित रंग

त्वचा, बाल और आंखों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों की सलाह, अस्पताल...

Illegal mining: तीसरी लाइन निर्माण के बीच शासकीय नाला पर अवैध खनन का आरोप

घोड़ाडोंगरी में रेलवे ठेकेदार के खिलाफ जांच, तहसील न्यायालय में पेश हुआ...

Tax free: ‘शतक’ फिल्म मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा, राष्ट्रसेवा के संदेश वाली फिल्म...