Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Action: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: 27 नक्सली ढेर, डेढ़ करोड़ का इनामी बसवा राजू भी मारा गया
Uncategorized

Action: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: 27 नक्सली ढेर, डेढ़ करोड़ का इनामी बसवा राजू भी मारा गया

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: 27

Action:नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर जिले के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया गया, जिनमें 1.5 करोड़ का इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य बसवा राजू भी शामिल है।

अब तक 20 शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में फायरिंग अभी भी जारी है।


🔴 कैसे हुआ ऑपरेशन?

पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर इलाके में नक्सल संगठन का महासचिव बसवा राजू मौजूद है। इस इनपुट पर दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले के सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम रवाना की गई।

जैसे ही फोर्स बोटेर पहुंची, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि एक जवान इस मुठभेड़ में घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है।


🛡️ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में एक

इससे पहले 14 मई को कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए थे। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में अंजाम दी गई थी। उस ऑपरेशन में 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली मारे गए थे।


🔍 बसवा राजू और हिड़मा जैसे टॉप कमांडर निशाने पर

  • बसवा राजू, नक्सल संगठन का पोलित ब्यूरो सदस्य था और लंबे समय से बस्तर में सक्रिय था।
  • हिड़मा, टॉप-2 कमेटी का इकलौता सक्रिय सदस्य है जो छत्तीसगढ़ में मौजूद है।
  • देवा बारसे को भी प्रमोट कर DKSZCM में कमांडर बनाया गया है।

🧭 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगस्त और दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ के दौरे के दौरान कहा था:

“31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।”

इसके बाद बस्तर समेत कई इलाकों में ऑपरेशनों की रफ्तार तेज कर दी गई है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...