Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Beaten: वर्कशॉप में युवक को बेरहमी से पीटा
Uncategorized

Beaten: वर्कशॉप में युवक को बेरहमी से पीटा

वर्कशॉप में युवक

वीडियो वायरल करने के संदेह में घटी घटना

Beaten: चिचोली। एक युवक की वर्कशॉप के अंदर बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक को पीटने के साथ ही उसे उठाकर पटका भी जा रहा है। पीडि़त युवक ने चिचोली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर रहा है। वीडियो में युवक को पीटने के दौरान तीन-चार लोग दिख रहे हैं और इस पिटाई का कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं।


घटना को लेकर चिचोली थाने में पदस्थ एएसआई प्रीतम सिंह राजपूत ने बताया कि वायरल वीडियो 25 फरवरी का है। इस वीडियो में पिटने वाले युवक ने चिचोली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मंडई बुजुर्ग निवासी हरदेव पिता दीपचंद उम्र 30 साल की शिकायत पर आरोपी मंडई निवासी बबलू यादव के खिलाफ धारा 296, 115/2, 351/2 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पीडि़त हरदेव का कहना है कि आरोपी को यह संदेश था कि पहले उसके कुछ वीडियो उसने वायरल किए थे। इसी संदेह को लेकर उसके साथ मारपीट की गई है। लेकिन उसने कोई वीडियो वायरल नहीं किए थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...