Tuesday , 3 February 2026
Home बैतूल आस पास Betul Crime News – भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, मोबाईल गुमने के विवाद पर की थी हत्या
बैतूल आस पास

Betul Crime News – भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, मोबाईल गुमने के विवाद पर की थी हत्या

बैतूल – Betul Crime News – मोबाइल चोरी के मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा की सिर कुचलकर हत्या कर दी । पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी भतीजे ने जहां मोबाइल छुपाया था वहां से मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है ।

जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पोहर में 25 दिसंबर को हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मोबाइल चोरी होने के कारण हुए विवाद में भतीजे ने चाचा का सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि ग्राम पोहर निवासी रविन्द्र उर्फ दादा कारे की पत्थर से सिर कुचली हुई लाश खेत में पड़ी मिली थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। इस दौरान पता चला कि मृतक रविन्द्र का मोबाइल चोरी हो गया था और उसे भतीजे नितेश उर्फ छोटू कारे पर संदेह था।

Betul Crime News – भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

भैंसदेही एसडीओपी शिवचरण गोहित ने बताया कि हत्या के तीन चार दिन पहले मृतक का अपने भतीजे नितेश से मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी आधार पर नितेश उर्फ छोटू कारे की भूमिका संदिग्ध होने से उसे थाना भैसदेही लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक रविन्द्र ने उसे गंदी गालियां दी थी, इसी बात को लेकर उसने भूरा पटेल के खेत की बंधान के पास मृतक रविन्द्र को धक्का मारकर गिरा दिया। इससे उसके सिर पर चोट आई। इसके बाद नितेश ने पत्थर को उठाकर मृतक के सिर पर दो तीन बार मार दिया जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। मृतक का मोबाइल भी झाड़ी में छिपा दिया। घर आकर मृतक को ढूंढने का नाटक करने लगा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पत्थर एवं मोबाइल घटनास्थल के पास से बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...