Tuesday , 3 February 2026
Home बैतूल आस पास Betul Crime News – रेस्टोरेंट के टांके में मिला लापता युवक का शव
बैतूल आस पास

Betul Crime News – रेस्टोरेंट के टांके में मिला लापता युवक का शव

पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

मुलताई – Betul Crime News – तीन दिन से लापता एक युवक का शव एक रेस्टोरेंट के टांके में पड़ा हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि मुलताई के रामनगर निवासी सुनील लोखंडे ( 41 साल) की गुमशुदगी उनकी पत्नी प्रियंका द्वारा दर्ज करवाई गई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह 30 तारीख को घर से रेस्टोरेंट में पैसे मांगने का कहकर निकले थे, तब से वह घर नहीं आए थे।

Also Read –New Year News – नए साल में जन्म लेने वाली बेटियों को भेंट किए सोने-चांदी के लाकेट

आज उनका शव रेस्टोरेंट के टांके में मिला है। नगर के पुलिस थाने के ठीक सामने स्थित कृष्णा रेस्टोरेंट में सुनील द्वारा रेत चढ़ाने का कार्य किया गया था एवं 3 दिनों से लापता था, सब जगह खोजने के बाद भी जब सुनील का कुछ पता नहीं चला तो उसकी पत्नी प्रियंका द्वारा मुलताई पुलिस मामले में शिकायत की गई थी एवं गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।

Also Read – देखें वीडियो – महिला की करतूत, 3 साल की बच्ची को रेलवे ट्रैक पर धकेला, हैरान कर देगा वीडियो

आज जब रेस्टोरेंट के टाके से बदबू आने लगी तो टाके को खोलकर देखा गया, उसमें सुनील का शव पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है, पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...