Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Betul news: जहर खाने से युवक की मौत
Uncategorized

Betul news: जहर खाने से युवक की मौत

जहर खाने से युवक

Betul news: बैतूल। एक युवक ने जहर खा लिया था। उसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल के आईसीयू में मौत हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेश पिता बलदेव पटवारी उम्र 26 वर्ष निवासी आमला युवक ने शनिवार जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जो घर के पास रोड पर बेसुध पड़ा हुआ था। जब परिचितों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को पहले आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया था। इसके बाद जिला अस्पताल से परिजन युवक को अच्छे इलाज के लिए नागपुर लेकर गए थे।
परिजन युवक को रविवार नागपुर से वापस बैतूल जिला अस्पताल लेकर आए और युवक को गंभीर हालत में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था जहां युवक की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव का सोमवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है वहीं युवक ने किन कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन किया था यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...

Rising Stress: मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव: ईरान की रणनीति और वैश्विक असर

भारी नुकसान के बावजूद संघर्ष लंबा खींचने की कोशिश, ‘अस्तित्व बचाने’ पर...

Grand Confluence: आस्था का महासंगम: सलकनपुर में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

चैत्र नवरात्रि पर मां विजयासन धाम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की...