Friday , 20 March 2026
Home खेती Betul news:कृषि उपज मंडी परिसर में खाली आवास में मिली अवैध शराब
खेतीदेशबैतूल आस पासमध्यप्रदेश

Betul news:कृषि उपज मंडी परिसर में खाली आवास में मिली अवैध शराब

संयुक्त कलेक्टर नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही

बैतूल:बडोरा मंडी स्थित एक सरकारी खाली आवास में कल देर रात आबकारी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई करते हुए दो पेटी अवैध शराब बरामद की।

संयुक्त कलेक्टर मकसूद खान के नेतृत्व में गठित टीम में तहसीलदार बैतूल बाजार, पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की टीम ने कार्यवाही की । बताया जा रहा है कि कार्यवाही के दौरान 95 क्वाटर शराब की मिले है।अज्ञात के खिलाफ आबकारी एक्ट तहत कार्यवाही की गई ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत आई थी कि कृषि उपज मंडी परिसर से अवैध शराब बेची जा रही है । इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई जब टीम वहां पहुंची तो एक आवास में ताला लगा हुआ था बहुत देर तक चाबी नहीं मिलने के बाद अधिकारियों की उपस्थिति में ताला तोड़ा गया ।यह आवास या गोदाम नुमा भवन था ,जिसमें दो पेटी में 95 क्वार्टर भरे हुए थे। इसके अलावा कुछ खाली बोतले भी वहां पड़ी थी, साथ ही नमकीन के पैकेट भी थे।

इस मामले से मंडी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए है ।अब जांच का विषय यह ये है कि यह भवन किसे आवंटित था और इसका उपयोग क्या था ? आबकारी विभाग ने अवैध शराब जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।वही इस तरह सरकारी आवास में अवैध गतिविधियां होना गंभीर मामला है और प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...