Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Complaint: एटीएम से निकल रहे फटे नोट
Uncategorized

Complaint: एटीएम से निकल रहे फटे नोट

एटीएम से निकल रहे

उपभोक्ता ने बैंक की शाखा में की शिकायत

Complaint:बैतूल। एटीएम से फटे नोट निकलने का मामला सामने आया है जिसमें उपभोक्ता ने शाखा प्रबंधक को शिकायत की है और नाराजगी जताई है। बैतूल के वैष्णवी नगर निवासी गणेश मोहबे ने सिविल लाइन स्थित एसबीआई की शाखा के प्रबंधक को शिकायत का आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने बताया कि बैतूल कोतवाली के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम से 2 हजार रुपए निकासी की गई थी। जिसमें 500 के तीन नोट और 100 के पांच नोट निकले थे। इन नोटों में एक 500 का नोट खराब एवं फटा हुआ निकला है। जिसकी शिकायत उनके द्वारा की गई है। गणेश मोहबे का कहना है कि एटीएम मशीन में नोट डालने वाले कर्मचारियों की इस गलती का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है क्योंकि कभी फटे नोट मशीन में फंस सकते हैं। ऐसे ेमें उपभोक्ता को नुकसान हो सकता है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से नोट बदलकर देने की मांग की है। साथ ही एटीएम में अच्छे नोट डालने की मांग की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Death: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

जहर सेवन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी Death: बैतूल। जिले के...

Lab: देश की हाई-सिक्योरिटी लैब का बनेगा राष्ट्रीय नेटवर्क

निहसाद भोपाल की पहल से बीएसएल-3 और बीएसएल-4 प्रयोगशालाएं होंगी आपस में...

Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज: आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

Alert: नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में जारी कड़ाके की...

Maha Shivaratri: 19 साल बाद बन रहा दुर्लभ ग्रह योग, 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Maha Shivaratri: भोपाल। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की...