Tuesday , 3 February 2026
Home बैतूल आस पास Crime news:बोथरा मोबाइल में शटर तोडक़र चोरी
बैतूल आस पासमध्यप्रदेश

Crime news:बोथरा मोबाइल में शटर तोडक़र चोरी

8 लाख से ज्यादा 60 मोबाइल ले गए चुराकर

बैतूल। कोठीबाजार के पालिका विहार में बोथरा मोबाइल की दुकान पर चोरों ने शटर तोडक़र 8 लाख रुपए से अधिक के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया है। दुकान के संचालक ने चोरी की घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर चोरों ने कपड़े डाल दिए थे जिसके कारण पूरी घटना कैद नहीं हो पाई।


बोथरा मोबाइल के संचालक अमित बोथरा ने बताया कि आज जब सुबह दुकान पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो लगभग 60 मोबाइल गायब थे जिसे चोर चुराकर ले गए। श्री बोथरा ने बताया कि मोटो, नथिंग, ओप्पो, वीवो, टेक्रो, आइटेल, लावा और पोको कंपनी के मोबाइल थे और इन मोबाइल की कीमत 8 से 10 लाख रुपए की है। श्री बोथरा ने बताया कि जब सीसीटीवी फुटेज देखे तो लगभग 3:40 बजे चोर शटर तोडक़र घुसे थे। दुकान के अंदर घुसने के बाद इन चोरों ने सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा ढंक दिया था। चोरों की संख्या चार बताई जा रही है। दुकान के अंदर जो चोर घुसा था वो मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए था।

देखे वीडियो


पालिका विहार में घटित हुई इस चोरी की घटना से व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है। व्यस्ततम क्षेत्र होने के बावजूद भी चोर इस तरह से घटना को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि पहले भी यहां पर चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की तलाश की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...