Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Decision: बैतूल नागरिक बैंक मामले में हुआ फैसला
Uncategorized

Decision: बैतूल नागरिक बैंक मामले में हुआ फैसला

बैतूल नागरिक बैंक

पूर्व अध्यक्ष हुए बरी

Decision: बैतूल। आरक्षी गृह बैतूल ने बैंक अध्यक्ष श्री पवार, मधुकर महस्की एवं अन्य पांच कर्मचारियों के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 120 बी के तहत अपराध क्र. 912/2002 में प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया था। आरोप यह था कि सभी आरोपियों ने बूंद- बूंद सागर योजना के ऐजेंट श्रीचंद रंगलानी के साथ मिलकर खातेदारों की राशि 2,37,000/-रूपये बैंक में न जमा कर स्वयं के उपयोग में लिये जाने को सहन किया था।

बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नाना भामकर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी अभियोजन ने अरविंद यादव, नरेन्द्र नेपाली एवं विवेचक सहायक उपनिरीक्षक यशवंत कुम्भारे के कथन करवाये थे। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी बैतूल के न्यायालय में चले दांडिक प्रकरण क्र. 3233/2008 में ये पाया गया कि अभियोजन उक्त आरोप को सिद्ध करने में असफल रहा कि आरोपियो ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुये बैंक को नुकसान पहुंचाया तथा श्रीचंद रंगलानी (फरार) को सहयोग किया। माननीय न्यायालय ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया आरोपी श्री पवार तत्कालीन बैंक अध्यक्ष की ओर से पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत गर्ग, अधिवक्ता सजल गर्ग, राघवेन्द्र रघुवंशी (विक्की), सूरतराम धुर्वे ने की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...