Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Establishment: छिन्नमस्तिका मातेश्वरी मंदिर में हुई ज्योत प्रज्जवलन
Uncategorized

Establishment: छिन्नमस्तिका मातेश्वरी मंदिर में हुई ज्योत प्रज्जवलन

छिन्नमस्तिका मातेश्वरी मंदिर में

भक्तों ने करवाई ज्वारे की स्थापना, 9 दिन चलेंगे कार्यक्रम

Establishment: बैतूल। चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सदर काशीतालाब पर स्थित प्रसिद्ध छिन्नमस्तिका मातेश्वरी मंदिर में भी नवरात्र पर्व को लेकर धार्मिक आयोजन शुरू हुए हैं। पहले दिन भक्तों के द्वारा ज्योत प्रज्जवलन की गई जो 9 दिनों तक निरंतर जलते रहेगी। इसके अलावा ज्वारे की स्थापना भी की गई।

मंदिर के व्यवस्थापक पं. आनंद अग्रवाल ने बताया कि चैत्र नवरात्र के 9 दिनों तक प्रतिदिन धार्मिक आयोजन किए जाएंगे जिसमें हवन, पूजन, आरती की जाएगी। आज पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर पूजा अर्चना की।
छिन्नमस्तिका मातेश्वरी मंदिर के ट्रस्टी राम भार्गव ने बताया कि देश में छिन्नमस्तिका मातेश्वरी मूर्ति के रूप में सबसे पहले झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किमी. दूर रामगढ़ जिले में रजरप्पा में स्थापित हुई थीं।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय पर छिन्नमस्तिका मातेश्वरी मूर्ति के रूप में यह दूसरा मंदिर है। पंडित आनंद अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में पूरे विधि विधान से ज्योत, ज्वारे एवं सभी पीठों की स्थापना की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि हजारों साल पहले राक्षसों एवं दैत्यों से मानव और देवता आंतकित थे तब माता पार्वती(शक्ति) का छिन्नमस्तिका के रूप में अवतरण हुआ था। माता का दूसरा नाम प्रचंड चंडिका भी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...