Sunday , 12 April 2026
Home Uncategorized Fire: मकान में आग से 6 मवेशी झुलसे
Uncategorized

Fire: मकान में आग से 6 मवेशी झुलसे

मकान में आग से

Fire: खेड़ीसावलीगढ़। मकान में आग लगने से आधा दर्जन मवेशी झुलस गए हैं। घटना बीती रात्रि तडक़े घटित हुई।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के समीप बैतूल कोतवाली अंतर्गत ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में बीती रात तीन बजे रामराव दशरथ कुंभारे के मकान में अचानक आग लग गई। आग का इतना विकराल रूप था कि आग की लपटे देखकर बड़ी संख्या में लोग इक_ा हो गए और मकान में बंधे मवेशियों को बाहर निकाला लेकिन लगभग आधा दर्जन मवेशी आग में झुलस गए। वहीं मकान में लगी आग से सुनील कुमार व्यास के मकान की खिडक़ी में लगे शीशे भी चटक गए जिससे पंडित सुनील कुमार व्यास का एक हाथ भी आग से झुलस गया।
बिजली का केबल आग से जल गया जिससे बिजली बंद हो गई। दमकल भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन आग से सब कुछ जलकर राख हो गया जिसमे लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...