Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Gift: सीएम मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना की 28वीं किस्त
Uncategorized

Gift: सीएम मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना की 28वीं किस्त

सीएम मोहन यादव ने जारी की लाड़ली

1.26 करोड़ बहनों को मिला तोहफा

Gift: झाबुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पेटलावद से लाड़ली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी की। सीएम ने सिंगल क्लिक से 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में 1541 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस किस्त के साथ हर बहन के खाते में 1250 रुपये पहुंच गए हैं। भाई-दूज के बाद राशि बढ़कर 1500 रुपये प्रतिमाह हो जाएगी।

सीएम का कांग्रेस पर निशाना

सीएम यादव ने बिना नाम लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा— “कांग्रेस नेता बहनों का अपमान कर रहे हैं। कहते हैं कि बहनें पैसा लेकर दारू पी जाती हैं। बहनों! कांग्रेसियों को जवाब दो और उन्हें घर व मोहल्ले में घुसने मत देना। माताएं-बहनें हर पैसे का सदुपयोग करती हैं।”

फैक्ट फाइल : लाड़ली बहना योजना

  • 41,000 करोड़ रुपये अब तक जून 2023 से बहनों को वितरित।
  • योजना की शुरुआत 1000 रुपये प्रतिमाह से हुई।
  • वर्तमान में 1250 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे।
  • भाई-दूज के बाद 1500 रुपये प्रतिमाह मिलने लगेंगे।

विकास कार्यों का शुभारंभ

सीएम ने झाबुआ जिले में 72 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

  • 194.56 करोड़ से 35 कार्यों का भूमिपूजन।
  • 150.78 करोड़ से 37 कार्यों का लोकार्पण।
  • कुल 345.34 करोड़ की लागत से विकास कार्य पूरे होंगे।
  • साभार.. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...