Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Heatwave Alert: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप
Uncategorized

Heatwave Alert: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप

देश के कई हिस्सों में

राजस्थान और मध्य प्रदेश में हीटवेव अलर्ट

Heatwave Alert: नई दिल्ली | देश के कई राज्यों में गर्मी ने समय से पहले ही विकराल रूप ले लिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के इलाकों में लू चलने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 11 दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में लू चलने और तापमान सामान्य से अधिक रहने की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी


सोमवार को राजस्थान के 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले 26 वर्षों में अप्रैल के पहले सप्ताह का सर्वाधिक तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है।

मध्य प्रदेश में भी लू का कहर


मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। राजधानी भोपाल में रविवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है। प्रदेश के 13 जिलों में तापमान 40 से 42.2 डिग्री के बीच रहा। सोमवार को नीमच, मंदसौर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और रतलाम में लू चलने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश और दिल्ली भी चपेट में


उत्तर प्रदेश में भी अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है, जबकि रातें भी अपेक्षाकृत गर्म रहेंगी।
वहीं राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। सोमवार को यहां तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने और हीटवेव चलने की संभावना है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की उम्मीद


भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत से आई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, मेघालय और अंडमान-निकोबार में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी संभावना है।


सुझाव:
लू से बचने के लिए नागरिकों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने तथा भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

साभार..

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...