Sunday , 15 February 2026
Home Uncategorized Report: बीजेपी को मिले 2064, कांग्रेस को 190 करोड़
Uncategorized

Report: बीजेपी को मिले 2064, कांग्रेस को 190 करोड़

बीजेपी को मिले 2064, कांग्रेस को

राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को मिले चंदे की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Report: नई दिल्ली(ई-न्यूज)। देश के विभिन्न राजनैतिक दलों को अलग-अलग कंपनियों, समूहों, व्यक्तियों, संस्थाओं और देश-विदेश के अन्य स्थानों से चंदे के रूप में बड़ी राशि मिलती रही है। विशेषकर जो दल राष्ट्रीय स्तर पर सत्ता में रहता है उसे दूसरे राजनैतिक दलों की तुलना में अधिक चंदा प्राप्त होता है। एडीआर ने एक रिपोर्ट जारी करी है। जिसमें बताया गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 में विभिन्न राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को 20 हजार रुपए से ज्यादा के चंदे में सबसे ज्यादा चंदा केंद्र में 2014 से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को मिला है। इसी रिपोर्ट में चुनाव आयोग के आंकड़ों का विश£ेषण किया गया है। जिसमें बताया गया है कि देश की 6 राष्ट्रीय पार्टियों को 20 हजार रुपए से ज्यादा के 2544.28 करोड़ के चंदे की जानकारी दी गई। इन दलों में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आप, सीपीआईएम और एनपीईपी शामिल है।


दलों को कंपनियों से मिला सबसे अधिक चंदा


रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल 3755 डोनेशन कॉर्पोरेट या बिजनेस सेक्टर की तरफ से किए गए, जिनकी कुल रकम 2,262.5 करोड़ रही। यह कुल चंदे का 88.9 प्रतिशत हिस्सा है। बीजेपी को सबसे ज्यादा कॉर्पोरेट डोनेशन मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी को कॉर्पोरेट सेक्टर से कुल 3,478 डोनेशन के जरिए 2,064.58 करोड़ मिले। इसके अलावा 4,628 आम लोगों ने पार्टी को ?169.12 करोड़ का चंदा दिया। वहीं कांग्रेस को 190.3 करोड़ कॉर्पोरेट डोनेशन और 90.89 करोड़ आम लोगों से चंदा मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ कॉर्पोरेट डोनेशन के मामले में भी बीजेपी को बाकी सभी नेशनल पार्टियों के मुकाबले 9 गुना ज्यादा रकम मिली।


इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा भी हुआ था शेयर


चुनाव आयोग ने पिछले साल इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा शेयर किया था चुनाव आयोग ने 14 मार्च, 2024 को भी इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा अपनी वेबसाइट पर जारी किया था। इसमें भाजपा सबसे ज्यादा चंदा लेने वाली पार्टी थी। 12 अप्रैल 2019 से 11 जनवरी 2024 तक पार्टी को सबसे ज्यादा 6060 करोड़ रुपए मिले थे। लिस्ट में दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस (1609 करोड़) और तीसरे पर कांग्रेस पार्टी (1421 करोड़) थी। साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...