Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Respect: सिकलसेल मित्रों का हुआ सम्मान
Uncategorized

Respect: सिकलसेल मित्रों का हुआ सम्मान

सिकलसेल मित्रों का

समाज में जागरूकता के लिए करेंगे कार्य

Respect: बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में सिकलसेल को लेकर कार्यक्रम चलाया है जिसमें स्क्रीनिंग के साथ ही समाज में जागरूकता लाने की पहल की गई है। इसी कार्यक्रम के तहत आज जिला अस्पताल में सिकलसेल मित्रों का सम्मान किया गया। इनके द्वारा सिकलसेल को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग की सहायता करेंगे।
जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम राजीव रंजन श्रीवास्तव, बैतूल विधायक प्रतिनिधि डॉ. अशोक बारंगा, सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े के द्वारा सिकलसेल मित्रों का प्रशिस्त पत्र देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, सिकलसेल कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता सीते, रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अरूण जयसिंहपुरे भी मौजूद थे।


सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े ने बताया कि सिकलसेल को लेकर जागरूकता की जरूरत है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सिकलसेल कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता सीते ने बताया कि 37 सिकलसेल मित्र चयनित किए गए हैं जिनमें स्वयंसेवी संस्था, आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हैं। सिकलसेल मित्र जागरूकता लाने के लिए कार्य करेंगे। इसके अलावा रोगियों की सहायता करने उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जोडऩे का कार्य और सिकलसेल रोग की रोकथाम, प्रबंधन और पीडि़तों को सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि जिले में सिकलसेल को लेकर कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...