Tuesday , 3 February 2026
Home Active Road Accident | चलती बाइक को बारहसिंघा ने मारी टक्कर
Activeबैतूल आस पास

Road Accident | चलती बाइक को बारहसिंघा ने मारी टक्कर

Road Accident Barasingha hits moving bike

बाइक सवार दंपत्ति घायल, बरेठा घाट की घटना

Road Accidentबैतूल -जिले के अंतर्गत आने वाले शाहपुर थाना क्षेत्र के बरेठा घाट का है जहां बीती रात बाइक से घर जा रहे दंपति को साइड से अचानक बारहसिंगा ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानवेंद्र सिंह कुशवाहा उम्र 36 वर्ष और उनकी पत्नी प्रियंका कुशवाह उम्र 28 वर्ष निवासी शाहपुर दोनों पति-पत्नी बाजारों और मेलों में नाश्ते की दुकान चलाते हैं जो अभी केसिया में लगे मेले में नाश्ते की दुकान चल रहे थे और उनके दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की जो घर में अकेले थे उनसे मिलने के लिए रविवार रात 2 बजे के करीब अपने घर शाहपुर बाइक से जा रहे थे तभी रास्ते में बरेठा घाट में मंदिर के पास बारहसिंघा ने अचानक बाइक को साइड से अपने सिंग से टक्कर मार दी जिसमें बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें दोनों दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए गनीमत की बात यह रही की खाई में दोनों दंपति तीन से चार फीट नीचे ही गिरे और अधिक नीचे जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद राहगीरों ने दोनों पति-पत्नी को गंभीर हालत में शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सोमवार को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल भेजा गया। फिलहाल दोनों ही घायलों का डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...