Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Shift: संशोधित GST 2.0 से घटे दाम, लेकिन डीलरों के फंसे 250 करोड़ रुपए
Uncategorized

Shift: संशोधित GST 2.0 से घटे दाम, लेकिन डीलरों के फंसे 250 करोड़ रुपए

संशोधित GST 2.0 से घटे दाम, लेकिन

Shift: इंदौर। नए GST 2.0 लागू होने के बाद वाहन खरीदारों को तो राहत मिली है, लेकिन ऑटोमोबाइल डीलरों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। वाहनों की कीमतों में गिरावट के साथ ही अब डीलरों का करोड़ों रुपया सरकारी खजाने में अटका हुआ है।

देशभर में करीब ढाई हजार करोड़ रुपए और मध्य प्रदेश में लगभग ढाई सौ करोड़ रुपए सरकार के पास फंसे बताए जा रहे हैं। यह वही राशि है जो डीलरों ने पुराने स्टॉक पर एडवांस टैक्स के रूप में पहले ही जमा कर दी थी। अब जब वह स्टॉक नए टैक्स ढांचे के तहत बेचा गया, तो न तो पुराना टैक्स समायोजित हुआ और न ही उसकी वापसी का कोई प्रावधान मिला।

इस स्थिति से परेशान होकर फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें मध्य प्रदेश और इंदौर के डीलर भी शामिल हैं।

कर सलाहकार आर.एस. गोयल के अनुसार, 22 सितंबर को संशोधित GST 2.0 लागू होने से पहले वाहनों पर न केवल GST बल्कि कॉम्पेनसेशन सेस (मुआवजा उपकर) भी लगाया जाता था। वाहन कंपनियां बुकिंग के समय ही यह कर डीलरों से वसूल कर लेती थीं और इसे बिल में शामिल करती थीं।

अब नई कर व्यवस्था में वह सेस खत्म कर दिया गया है, लेकिन पुराने स्टॉक पर जमा किया गया टैक्स वापस न मिलने से डीलरों की पूंजी फंस गई है। FADA ने केंद्र सरकार से इस राशि की समायोजन या रिफंड की व्यवस्था करने की मांग की है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...