Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Speed: इस हफ्ते सोने-चांदी के भाव में तेज़ी
Uncategorized

Speed: इस हफ्ते सोने-चांदी के भाव में तेज़ी

इस हफ्ते सोने-चांदी

सोना ₹3,170 चढ़कर ₹95,471 और चांदी ₹2,303 बढ़कर ₹96,909 प्रति किलो पर पहुंची

Speed: नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 17 मई से 24 मई के बीच सोने की कीमत ₹3,170 प्रति 10 ग्राम बढ़ी है। वहीं, चांदी भी ₹2,303 प्रति किलोग्राम महंगी हुई।

17 मई को जहां सोने का रेट ₹92,301 प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह ₹95,471 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
चांदी का भाव भी ₹94,606 प्रति किलोग्राम से बढ़कर ₹96,909 प्रति किलोग्राम हो गया है।


📈 अब तक का प्रदर्शन

  • 2025 में अब तक सोना ₹19,309 महंगा हो चुका है (₹76,162 से बढ़कर ₹95,471 प्रति 10 ग्राम)
  • चांदी ₹10,892 बढ़ी है (₹86,017 से ₹96,909 प्रति किलोग्राम)
  • 2024 में पूरे साल सोना कुल ₹12,810 महंगा हुआ था।

🏙 प्रमुख महानगरों में सोने की कीमतें (22K/24K प्रति 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट24 कैरेट
दिल्ली₹90,050₹98,230
मुंबई₹89,900₹98,080
कोलकाता₹89,900₹98,080
चेन्नई₹89,900₹98,080
भोपाल₹89,950₹98,130

💹 आगे का अनुमान: ₹1.10 लाख तक पहुंच सकता है सोना

दुनियाभर में सोने की कीमतों में मजबूती के बीच विदेशी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान जताया है कि इस साल सोने की कीमतें 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती हैं।
इसके अनुसार, भारत में 10 ग्राम सोने के दाम साल के अंत तक ₹1.10 लाख तक पहुंच सकते हैं।


सावधानी: सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें।
हर गहने पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होता है — जैसे AZ4524, जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि वह सोना कितने कैरेट का है।


🔍 पिछले उच्चतम स्तर

  • सोना: ₹99,100 (21 अप्रैल 2024)
  • चांदी: ₹1,00,934 (28 मार्च 2024)
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...