Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Statement: महिलाओं पर बयान देकर घिरे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
Uncategorized

Statement: महिलाओं पर बयान देकर घिरे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी

महिलाओं पर बयान देकर घिरे पीसीसी

बीजेपी पर लगाया नशे को बढ़ावा देने का आरोप

Statement:भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को एक विवादित बयान देकर सियासी सरगर्मी तेज कर दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते नशे और बेरोजगारी के लिए सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव जिम्मेदार हैं।

बीजेपी पर गंभीर आरोप

पटवारी ने कहा,

“यदि आपका बेटा बेरोजगार है और शराब पीकर घर लौट रहा है तो इसका जिम्मेदार बीजेपी है। मध्य प्रदेश में महिलाओं के नशे की लत बढ़ रही है। यह बीजेपी की नीतियों का नतीजा है।”

उन्होंने दावा किया कि देश में सबसे ज्यादा शराब और नशा करने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश की हैं, और यह स्थिति बीजेपी की नीतियों की वजह से बनी है।

ड्रग्स कारोबार को लेकर भी हमला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि अब मध्य प्रदेश नशे के कारोबार का बड़ा केंद्र बन गया है।

“जितना ड्रग्स का कारोबार मध्य प्रदेश से होता है, उतना और किसी राज्य से नहीं होता। मुख्यमंत्री ने कभी नशे से निजात दिलाने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए। हमारी बहनें-बेटियां नशे की चपेट में आ गई हैं।”

लाड़ली बहना योजना पर तंज

पटवारी ने लाड़ली बहना योजना को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस योजना के नाम पर वोट तो ले लिए, लेकिन हकीकत यह है कि आज प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा नशे में डूबी हुई हैं।

सियासी विवाद तेज

पटवारी के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। माना जा रहा है कि बीजेपी की ओर से उनके इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी जा सकती है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...