Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Statement: देश को मिली आजादी किसी एक की देन नहीं, यह सामूहिक प्रयास का फल है: मोहन भागवत
Uncategorized

Statement: देश को मिली आजादी किसी एक की देन नहीं, यह सामूहिक प्रयास का फल है: मोहन भागवत

देश को मिली आजादी किसी एक की दे

Statement: नागपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को लेकर महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि भारत को मिली आजादी किसी एक व्यक्ति का परिणाम नहीं, बल्कि यह 1857 से शुरू हुए सामूहिक प्रयासों का फल है। उन्होंने यह बात नागपुर में संघ के एक कार्यक्रम के दौरान कही।

भागवत ने कहा, “हमेशा इस बात पर बहस होती रही है कि देश को आजादी किसकी वजह से मिली। लेकिन सच्चाई यह है कि आजादी किसी एक व्यक्ति की देन नहीं थी। यह स्वतंत्रता 1857 के विद्रोह से शुरू हुई और तब से यह आंदोलन विभिन्न रूपों में चलता रहा। हर क्षेत्र, हर व्यक्ति और हर वर्ग का योगदान इसमें रहा। सभी के मिलेजुले प्रयासों से देश को 1947 में स्वतंत्रता मिली।”

संघ में भी सामूहिक निर्णय की परंपरा

संघ प्रमुख ने आरएसएस के कार्यप्रणाली को लेकर कहा कि संघ का काम भी किसी एक व्यक्ति की सोच नहीं, बल्कि सामूहिक विचार और निर्णय का परिणाम होता है। उन्होंने कहा कि, “संघ जो भी करता है, वह सामूहिक रूप से विचार-विमर्श के बाद ही किया जाता है। यह केवल एक या दो लोगों का कार्य नहीं है।”

पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, सेना की सराहना

भागवत ने अपने संबोधन में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भी तीखी निंदा की। उन्होंने कहा, “यह बर्बर हमला था। हमारे नागरिकों की हत्या की गई। पूरा देश दुखी और क्रोधित है। हमारी सेना ने जिस तरह से त्वरित कार्रवाई की और आतंकियों को जवाब दिया, वह प्रशंसनीय है। सेना की बहादुरी एक बार फिर सामने आई है।”

राजनीतिक एकता पर दिया ज़ोर

आरएसएस प्रमुख ने इस मौके पर राजनीतिक दलों की एकजुटता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि, “हमने देखा कि इस हमले के बाद सभी राजनीतिक ताकतों ने एक स्वर में विरोध जताया। यह एक सकारात्मक संकेत है। यदि यह एकता स्थायी हो जाए और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद कायम रहे, तो देश को बहुत राहत मिलेगी।”

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...