Sunday , 22 March 2026
Home Uncategorized Stock Market: रिटेल महंगाई 69 महीने के निचले स्तर पर, शेयर बाजार में आज हलचल संभव
Uncategorized

Stock Market: रिटेल महंगाई 69 महीने के निचले स्तर पर, शेयर बाजार में आज हलचल संभव

रिटेल महंगाई 69 महीने के निचले स्तर

Stock Market:नई दिल्ली | देश में खुदरा महंगाई (रिटेल इनफ्लेशन) अप्रैल महीने में घटकर 3.16% पर आ गई है। यह 69 महीनों का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले जुलाई 2019 में महंगाई 3.15% दर्ज की गई थी। खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में नरमी इसका प्रमुख कारण रही। मार्च में महंगाई 3.34% थी, जो 67 महीने का निचला स्तर था। इस गिरावट के चलते भारतीय उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है, वहीं आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि मॉनिटरी पॉलिसी पर इसका असर पड़ सकता है। रिटेल महंगाई के ताजा आंकड़े मंगलवार, 13 मई को जारी किए गए।


सोना-चांदी के दाम में उछाल

सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी देखने को मिली है:

  • 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,268 बढ़कर ₹94,344 हो गया है।
  • चांदी का भाव ₹1,094 बढ़कर ₹96,820 पर पहुंच गया है।

विशेषज्ञ इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता और घरेलू मांग में तेजी का परिणाम मान रहे हैं।


WTO में भारत का अमेरिका को जवाब

भारत ने स्टील और एल्युमीनियम पर अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के जवाब में WTO के नियमों के तहत जवाबी शुल्क (retaliatory tariffs) लगाने का इरादा जताया है। अमेरिका 2018 से सुरक्षा का हवाला देकर इन पर शुल्क वसूल रहा है।

WTO के मुताबिक, इसका असर भारतीय उत्पादों के करीब $7.6 बिलियन (₹64,512 करोड़) के निर्यात पर पड़ेगा, जिसमें से $1.91 बिलियन (₹16,213 करोड़) ड्यूटी के दायरे में आएगा।


एयरटेल का मुनाफा 432% उछला

भारती एयरटेल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में ₹11,022 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 432% की वृद्धि है। उस समय कंपनी का मुनाफा ₹2,072 करोड़ था।

तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू ₹47,876 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹37,599 करोड़ था। यानी 27% की सालाना बढ़त


आज की प्रमुख सुर्खियाँ (14 मई 2025)

  • शेयर बाजार में तेजी की संभावना जताई जा रही है।
  • अप्रैल महीने के थोक महंगाई (WPI) के आंकड़े आज जारी होंगे।
  • टाटा पावर अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेगी।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Factionalism: कांग्रेस में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति

नियुक्तियों में फिर नजर आई गुटबाजी Factionalism: बैतूल। लंबे समय से देश...

Death: दीवार गिरने से महिला की मौत

निर्माण गुणवत्ता और लापरवाही पर उठे सवाल Death: खेड़ी सांवलीगढ़। विकासखंड बैतूल...

Global Power: भारत की फार्मा इंडस्ट्री बनी वैश्विक ताकत

उत्पादन में दुनिया में तीसरा स्थान, 2030 तक 130 अरब डॉलर का...

Raging fire: खड़ी बाइक में लगी भीषण आग, धमाके के साथ जलकर खाक

कालापाठा इलाके में हड़कंप, तीसरी बार में भड़की तेज आग Raging fire:...