Saturday , 16 August 2025
Home Uncategorized Strike: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल
Uncategorized

Strike: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने समाप्त

उपमुख्यमंत्री से चर्चा के बाद लिया निर्णय

Strike:भोपाल | मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। यह निर्णय सोमवार देर रात उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया।

स्वास्थ्य कर्मचारी 22 अप्रैल से हड़ताल पर थे, जिसके चलते प्रदेश भर में आयुष्मान योजना, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ाबैतूल जिले में कर्मचारी कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास धरने पर बैठे थे और 28 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू कर दी थी। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। अप्रेजल, स्वास्थ्य बीमा, ईपीएफ, समकक्षता निर्धारण, ग्रेज्युटी और अर्जित एवं मेडिकल अवकाश जैसी मांगों पर जल्द कार्यवाही के लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी।

बैठक में NHM संचालक डॉ. सलोनी सिडाना, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। हड़ताल समाप्त करने का पत्र उपमुख्यमंत्री को सौंप दिया गया। संघ के पदाधिकारी डॉ. गोविंद साहू और दीपक झरिया ने जानकारी दी कि सरकार से हुई बातचीत में कुछ मांगों पर त्वरित निर्णय और शेष के लिए समिति द्वारा प्रक्रिया चलाने का आश्वासन मिला है।

प्रभावित सेवाएं अब सामान्य होने की उम्मीद

हड़ताल समाप्त होने के साथ ही प्रदेश भर में प्रभावित स्वास्थ्य सेवाएं जैसे आयुष्मान कार्ड वितरण, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम और प्राथमिक इलाज की सुविधाएं अब जल्द सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Independence Day: जिले में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण मुख्यमंत्री के...

Election: उपराष्ट्रपति चुनाव: एनडीए उम्मीदवार की जीत लगभग तय

नाम 15 अगस्त के बाद होगा घोषित Election: नई दिल्ली — उपराष्ट्रपति...

Population Control: दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या का हल जनसंख्या नियंत्रण से: मोहन भागवत

Population Control: कटक, ओडिशा — राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत...

Protection: ऐरण में मिले श्रीकृष्ण भक्ति के प्राचीनतम साक्ष्य, ASI कर रहा संरक्षण

Protection: भोपाल, मध्य प्रदेश — सागर जिले के ऐरण गांव में भगवान...