Tuesday , 3 February 2026
Home बैतूल आस पास Yuvak Ghayal – शराब के नशे में कुंए में गिरा युवक, घायल
बैतूल आस पास

Yuvak Ghayal – शराब के नशे में कुंए में गिरा युवक, घायल

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Yuvak Ghayalबैतूल – एक युवक शराब के नशे में सूखे कुंए में गिर गया जिससे उसे गंभीर चोट पहुंचने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गोलू विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम दोसरा तहसील आमला कल बीती रात शराब के नशे में संकरी रोड पर से जा रहा था तभी नशे में होने के कारण युवक अचानक उसका संतुलन अनियंत्रित हो गया और वह लगभग 35 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया जिसमें युवक के दोनों पैर एवं हाथ में गंभीर चोट आई है।

इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो परिजनों ने युवक को बाहर निकाला और गंभीर हालत में पहले आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था परंतु युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रिफर कर दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...