Wednesday , 12 February 2025
Home देश Cucumber – हरियाणा के एक किसान ने खीरे की खेती करके कमाए लाखों रूपए
देशखेती

Cucumber – हरियाणा के एक किसान ने खीरे की खेती करके कमाए लाखों रूपए

Cucumber – हरियाणा के हिनोरी गांव का रहने वाला किसान वो पहले पुर्तगाल में खेती के साथ-साथ मजदूरी भी करता था। इससे अच्छी कमाई भी हो रही थी। लेकिन हम एक ऐसे शख्स की बात करने जा रहे हैं, जिसे विदेश में खेती करना रास नहीं आया और अच्छी खासी कमाई को छोड़ कर वह वापस भारत आ गया।

अब यह किसान भारत में आधुनिक तकनीकी से खीरे की खेती कर रहा है। और इससे उसे लाखों रुपये की कमाई भी हो रही है। और अब वह किसान गांव के दूसरे किसान भी इससे खीरे की खेती करने की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं हरियाणा के रहने वाले एक किसान जो कि पुर्तगाल में रहकर खेती बाड़ी का काम करता था। लेकिन उसका मन वहां पर नहीं लगा। ऐसे में उसने वापस गांव आने का प्लान बनाया रिपोर्ट के मुताबिक, पहले वह पुर्तगाल में खेती के साथ- साथ मेहनत मजदूरी भी करता था।

ये किसान गांव में ही खेती से लाखों रुपये की कमाई कर लेता है | Cucumber

इससे अच्छी कमाई भी हो रही थी, लेकिन गांव का प्यार ने उस स्वेदश खिंच लाया। अब वह गांव में खीरे की खेती से साल में 15 लाख रुपये की कमाई कर रहा है। संदीप का कहना है कि विदेश जाने से कुछ नहीं होता है, अगर आप में मेहनत करने की क्षमता है तो आप अपने गांव में ही खेती से लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको खेती की नई – नई तकनीकों को अपनाना होगा।

नेट हाउस में खेती करने से खीरे साफ. सुथरी निकलती है

ये किसान नेट हाउस के अंदर खीरे की खेती कर रहा है। और खास बात यह है कि युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि विदेश जाने की चाहत रखने वाले युवा अपने गांव में भी मेहनत कर लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

उनका कहना है कि आधुनिक तकनीकी से खेती करने पर विदेश से ज्यादा कमाई अपने देश में ही होगी। ड्रिप इरेगेश तकनीकी से फसलों की सिंचाई करता है। इससे जल की बचत तो होती ही है। साथ में पौधों को भी पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है। नेट हाउस में खेती करने से खीरे साफ. सुथरी निकलती है। साथ ही उसका साइज भी अच्छा होता है, जिससे कि बाजार में अच्छा रेट मिल रहा है।

खीरे की फसल 40 दिन बाद तैयार हो जाती है | Cucumber

और यह भी बता दें कि पॉली हाउस या नेट हाउस में खेती करने पर खीरे की पैदावार ज्यादा होती है। आप किसी भी मौसम में किसी भी फसल की खेती कर सकते हैं। अगर आप पॉली हाउस के अंदर खीरे की खेती करते हैं, तो बुवाई करने के 40 दिन बाद ही फसल तैयार हो जाती है। यानी कि आप खीरे की तुड़ाई कर सकते हैं।

Source – Internet

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NHAI news:विधायक के साथ वाहन मालिकों ने भी किया टोल का विरोध

कुंडी टोल प्लाजा को लेकर नागरिकों में पनपने लगा है आक्रोश बैतूलवाणी...

Cancer day:मोबाइल का कम सेकम उपयोग करें: नेहा गर्ग

कैंसर डे पर संजीवनी स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम बैतूल। वर्तमान में...

NHAI news:कुंडी टोल प्लाजा को लेकर आमजन में आक्रोश

विधायक के समर्थन में उतरे लोग, बोले: अभी शुरू ना हो टोल...