Saturday , 21 March 2026
Home Uncategorized Death: दीवार गिरने से महिला की मौत
Uncategorized

Death: दीवार गिरने से महिला की मौत

दीवार गिरने से महिला

निर्माण गुणवत्ता और लापरवाही पर उठे सवाल

Death: खेड़ी सांवलीगढ़। विकासखंड बैतूल की ग्राम पंचायत खेड़ी सांवलीगढ़ में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेलगांव मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बने ग्राम पंचायत के नवनिर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 15 नंबर दुकान की दीवार अचानक गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार पंचायत द्वारा बनाए गए 15 दुकानों के कॉम्प्लेक्स की 15 नंबर दुकान की दीवार में मरम्मत कार्य चल रहा था। दोपहर के समय मिस्त्री भीकाजी महिला मजदूरों के साथ रिपेयरिंग के लिए पहुंचे। जैसे ही दीवार तोड़ने का काम शुरू किया गया, अचानक पूरी दीवार भरभराकर गिर गई और वहां काम कर रही महिला मजदूर छाया पंजाब राव गीद उम्र 40 वर्ष तथा मिस्त्री भीकाजी उसके नीचे दब गए।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला मजदूर छाया की मौत की पुष्टि हो गई। वहीं मिस्त्री भीकाजी म्हस्की के पैर में गंभीर चोट आई है और उनका इलाज जारी है।
खेड़ी चौकी प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया कि दीवार की मरम्मत के दौरान दीवार गिर जाने के कारण महिला मजदूर और मिस्त्री मलबे के नीचे दब गए थे जिन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां महिला मजदूर छाया की मौत हो गई और मिस्त्री भीकाजी घायल है जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Factionalism: कांग्रेस में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति

नियुक्तियों में फिर नजर आई गुटबाजी Factionalism: बैतूल। लंबे समय से देश...

Global Power: भारत की फार्मा इंडस्ट्री बनी वैश्विक ताकत

उत्पादन में दुनिया में तीसरा स्थान, 2030 तक 130 अरब डॉलर का...

Raging fire: खड़ी बाइक में लगी भीषण आग, धमाके के साथ जलकर खाक

कालापाठा इलाके में हड़कंप, तीसरी बार में भड़की तेज आग Raging fire:...

Assault: मधुमक्खियों का युवक पर हमला, आधा किलोमीटर तक किया पीछा

छेड़छाड़ से आक्रामक हुआ झुंड, पानी में उतरकर बचाई जान Assault: बैतूल/खेडीसावलीगढ़।...