सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स
Interview: बैतूल। जिले के सबसे पहले पॉड कास्ट कार्यक्रम सांध्य दैनिक बैतूलवाणी के रू-ब-रू में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय प्रतिभाओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के विभिन्न विषयों पर साक्षात्कार लिए जा रहे हैं जिनमें राजनेता, चिकित्सक, ज्योतिष, इंजीनियर, सामाजिक संगठनों के प्रमुख, समाजसेवियों, पत्रकार, कला के क्षेत्र में सक्रिय एवं चिंतक, विचारक एवं राजनैतिक समीक्षक शामिल है। जिनका साक्षात्कार बैतूलवाणी के स्टुडियो में रिकार्ड किया जाता है। इसी कड़ी में भाजपा में वर्षों से सक्रिय महिला नेत्री सुश्री माधुरी साबले का साक्षात्कार लिया गया था। जैसे ही यह बैतूलवाणी के यूट्यूब चैनल पर वायरल हुआ तो राजनैतिक क्षेत्र में हलचल मच गई।

लोगों ने यह किए कमेंट
इंटरव्यू देखने वालों ने यू ट्यूब, फेसबुक एवं सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर कमेंट के माध्यम से अपनी राय दी है। लोगों का कहना है कि मुलताई विधानसभा में एक कुंबी महिला विधायक होना चाहिए। कुंबी समाज के महिला सशक्तिकरण के लिए यह अति आवश्यक है। दूसरे कमेंट में यह उल्लेख है कि आपने बहुत सुंदर शब्दों से दूरदृष्टि सोच एवं वर्तमान समय की वस्तुस्थिति को ध्यान में रखते हुए बहुत ही बैलेंसिंग हर प्रश्र का उत्तर दिया जो कि आपकी परिपक्वता को इंगित करता है। एक कमेंट में यह आया कि हमारे कुंबी समाज की बहनों को भी आगे आना चाहिए। मातृशक्ति को हर क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहिए। महिला सशक्तिकरण के लिए यह बहुत जरूरी है। एक कमेंट में यह आया कि आप विधायक की पोस्ट के लायक हो, क्योंकि आप एक सजग, कर्मठ और जागरूक नेता हो। एक कमेंट में यह आया कि बैतूल जिले में सभी अपना उल्लू सीधा करते हैं जिले के विकास से किसी को कोई लेना-देना नहीं रहता है। और रही बात महिला प्रतिनिधि की तो जो सबसे पॉवरफुल व्यक्ति है उसे अच्छे से अंदाजा है कि किसे कहां पर फिट करना है। इसके अलावा भी कमेंट की बाढ़ लग गई।
यह आया भाजपा की राजनीति में उबाल
बैतूलवाणी के रूबरू कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सोशल मीडिया की प्रदेश प्रभारी सुश्री माधुरी साबले से यह पूछा था कि 1980 में भाजपा के गठन के बाद से इन 45 वर्षों में किसी कुंबी महिला नेत्री को आज तक भाजपा जिला महिला मोर्चा में अध्यक्ष पद क्यों नहीं मिला? इस प्रश्र का उन्होंने संभलकर जवाब तो दिया लेकिन कुंबी समाज के साथ-साथ राजनैतिक गलियारे में यह चर्चा शुरू हो गई कि यह प्रश्र तो एकदम सही है और कुंबी समाज की महिला नेत्री को जिला महिला मोर्चा में अध्यक्ष पद तो अभी तक मिल जाना था लेकिन उपेक्षा हुई है। राजनैतिक समीक्षकों का यह मानना है कि कुछ दिनों में जिले में भाजपा के विभिन्न मोर्चों का पुर्नगठन होना है जिनमें युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अजजा मोर्चा, अजा मोर्चा, किसान मोर्चा के साथ महिला मोर्चा भी शामिल है। इसलिए उम्मीद की जा रही है माधुरी साबले के इंटरव्यू के बाद अब भाजपा को महिला मोर्चे में कुंबी समाज से किसी जुझारू एवं सक्रिय महिला नेत्री को 45 वर्षों के बाद पहली बार जिलाध्यक्ष पद मिल सकता है।
इंटरव्यू में पूछे थे ये प्रश्र
- राजनीति में आने वाली महिलाओं को गलत नजर से क्यों देखा जाता है? 02. आप लंबे समय से भाजपा की राजनीति में विशेषकर मुलताई विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में आपको टिकट नहीं मिली क्यों? 03. बैतूल जिला कुंबी बाहुल्य है और जिले की दोनों सामान्य सीट बैतूल और मुलताई में कुंबी मतदाता चुनावी परिणाम प्रभावित करने की स्थिति में है क्या? 04. इसके बावजूद अभी तक इस समाज की कोई महिला विधायक क्यों नहीं बनी? 05. क्या कुंबी समाज की महिलाओं का उपयोग सिर्फ वोट के लिए होता है क्या? और चुनाव में प्रचार करने के लिए? 06.जिला भाजपा में 1980 से आज तक 45 वर्षों में कोई महिला नेत्री जिलाध्यक्ष नहीं बन पाई है उसको आप किस रूप में देखती हैं? 07 जिला भाजपा महिला संगठन में भी प्रमुख पद पर कुंबी महिला नेत्री को आज तक अवसर क्यों नहीं मिला?
Leave a comment