Tuesday , 23 July 2024
Home खेती Apple Ki Kheti – बिहार के किसानों को सेब की खेती करने पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक की मिलेगी सब्सिडी
खेतीदेश

Apple Ki Kheti – बिहार के किसानों को सेब की खेती करने पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक की मिलेगी सब्सिडी

Apple Ki Kheti अब बिहार के किसान बड़े स्तर पर सेब की खेती कर रहे हैं। इससे किसानों की लाखों रुपये की अच्छी खासी कमाई भी हो रही है। पटना, औरंगाबाद, कटिहार, दरभंगा और समस्तीपुर सहित पूरे बिहार में बड़े पैमाने पर सेब की खेती हो रही है। और वहां के किसान इस फसल के आधार पर लाखों की कमाई कर रहे है। जिससे की बिहार सरकार ने वहां के किसानों को 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी देने का भी ऐलान किया है।

बिहार किसानों को सेब की खेती से जबरदस्त हो रहा फायदा | Apple Ki Kheti

बिहार में किसान अब पारंपरिक फसलों की खेती करने के बजाए बागवानी फसलों की फार्मिंग में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। यही वजह है कि राज्य सरकार बागवानी फसलों के ऊपर जबरदस्त सब्सिडी दे रही है।

बिहार सरकार का मानना है कि बागवानी फसलों की खेती से किसानों की इनकम में इजाफा होगा। जिससे उनके हालात बेहतर होंगे और वे अपने परिवार को अच्छी सुविधाएं दे पाएंगे। ऐसे भी उद्यानिक फसल योजना के तहत सेब की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी देने का फैसला किया है।

किसान हिमाचल प्रदेश से पौधे लाकर अपने खेतों में लगा रहे हैं किसान

ऐसे लोगों को लगता है कि सेब की खेती सिर्फ हिमाचल प्रदेश और जम्मू- कश्मीर में ही की जाती है, लेकिन ऐसी बात नहीं है। अब बिहार में किसान बड़े स्तर पर सेब की खेती कर रहे हैं। इससे किसानों की लाखों रुपये की कमाई हो रही है। पटना, औरंगाबाद, कटिहार, दरभंगा और समस्तीपुर सहित पूरे बिहार में सैंकड़ों की संख्या में किसान सेब की खेती कर रहे हैं। यहां के किसान हिमाचल प्रदेश से सेब के पौधे लाकर अपने खेतों में लगा रहे हैं।

बिहार सरकार 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का किया ऐलान | Apple Ki Kheti

सेब की खेती के प्रति किसानों के उत्साह को देखते हुए बिहार की सरकार ने राज्य में सेब के रकबे को विस्तार करने का प्लान बनाया है। बिहार सरकार चाहती है कि किसान अधिक से अधिक संख्या सेब की खेती करें, ताकि उनकी इनकम बढ़ें। साथ ही साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिले। यही कारण है कि प्रदेश सरकार ने सेब की खेती करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का ऐलान भी कर दिया है।

बिहार सरकार किसानों 123125 रुपये फ्री में देगी

खास बात यह है कि सरकार ने सेब की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर इकाई लागत 246250 रुपये निर्धारित की है। इसके ऊपर से किसानों को 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी देने का भी ऐलान कर दिया है यानी कि बिहार सरकार किसानो को 123125 रुपये फ्री में देगी। हालांकि, अभी इस तरह की योजना का लाभ सिर्फ भागलपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, वैशाली, कटिहारए समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिले के किसान ही उठा पाएंगे।

कटहल की खेती करने पर सबसे ज्यादा सब्सिडी दे रही है सरकार | Apple Ki Kheti

बता दें कि बिहार सरकार राज्य में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कई फसलों के ऊपर सब्सिडी दे रही है। अभी सरकार मगही पान, चाय, प्याज, आम, केला और कटहल की खेती करने पर सबसे ज्यादा सब्सिडी दे रही है। बस इसके लिए किसान भाइयों को उद्यान निदेशालय के ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

Source – Internet

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Indian Railways | रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेटिंग टिकट कैंसलेशन चार्ज को लेकर हुआ बदलाव 

जाने अब काटेंगे कितने रूपये  Indian Railways – भारतीय रेलवे ने यात्रियों...

Gold Silver Rate Today | आज सोना हुआ सस्ता तो चांदी हो गई महंगी 

जाने आज के ताजा रेट  Gold Silver Rate Today – आज, यानी...

NEET UG Admit Card | नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी!

NEET UG Admit Card – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित होने...

Supreme Court | स्त्रीधन पर नहीं पति का कंट्रोल – सुप्रीम कोर्ट

यह महिला की पूर्ण संपत्ति, मर्जी से खर्च करने का हक Supreme Court...