Tuesday , 23 July 2024
Home Health Kaccha Mango – कच्चे आम के छिलके आपके स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद है
Healthदेश

Kaccha Mango – कच्चे आम के छिलके आपके स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद है

Kaccha Mangoकच्चे आमों के छिलके उतारकर इसके पल्प का आमचूर, अचार और मुरब्बा बगैरह बना सकते हैं। और रही बात इसके छिलकों की, तो इन्हें फेंकने की गलती ना कीजिएगा ये गर्मियों के दिनों में सबसे ज्यादा आम सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है।

फलों का राजा कहे जाने वाले आम को हर वर्ग का व्यक्ति पसंद करता है। आम न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि अपकी हेल्थ के लिहाजे से भी ये बेहद फायदेमंद है।

कच्चे आम से लेकर पके आम तक, हमारे शरीर को ये किसी न किसी तरीके से फायदा जरूर पहुंचाता है। आम के गणित को हम जितना सरल समझते हैं, दरअसल उतना आसान नही है |

पेड़ों में दिखने वाला कच्चे आम के छिलके में भी कई सारे फायदेमंद गुण पाए जाते हैं। आमों के छिलके उतारकर इसके पल्प का आमचूर, अचार और मुरब्बा बगैरह बना सकते हैं। रही बात इसके छिलकों की, तो इन्हें फेंकने की गलती ना कीजिएगा।
अब हम जानते हैं कि कच्चे आम के छिलकों में ऐसा क्या खास गुण है |

कच्चे आमों के छिलके भी होते है फायदेमंद | Kaccha Mango

आप इसके बारे में जानकार शायद हैरान हो जाएं कि कच्चे आम के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड मैंजीफेरीन पाया जाता है। इन आमों के छिलकों को धूप में 3 से 4 दिन उलट-पुलट कर सुखा दीजिए।

इसके बाद इन्हें ग्राइंड करके पाउडर बना लें। इस पाउडर की आधी चम्मच मात्रा हर दिन एक गिलास पानी के साथ पीना सेहत के हिसाब से बेहतरीन माना जाता है. कच्चे आमों के छिलकों का 70 से 80 फीसदी हिस्सा फाइबर्स होता है।

इतना ही नहीं, इनमें पॉलीफिनॉल्स, कैरेटेनॉइड्स, विटामिन सी, विटामिन ई और कई अन्य महत्वपूर्ण प्लांट कंपाउंड्स पाए जाते हैं। दिल की समस्याओं के लिए इन नेचुरल कंपाउंड्स की जरूरतों को लेकर कई सारे रिसर्च पेपर्स पढ़े जा सकते हैं |

आपके बालों और आंखों के लिए कितना जरूरी है कच्चे आम का छिलका | Kaccha Mango

आपके बालों, स्किन और आंखों के लिए भी ये कंपाउंड्स बड़े काम के माने जाते हैं। इसके अलावा कच्चे आम के छिलकों में ट्रायटर्पिन और ट्रायटर्पिनॉएड्स पाए जाते हैं, जो एंटी कैंसर और एंटी डायबेटिक कंपाउंड्स हैं। इतना सब कुछ होने के बाद भी हम इन्हें डस्टबिन का रास्ता दिखा देते हैं। इन्हें फेंकिए मत, फायदा लीजिए.

Source – Internet

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Indian Railways | रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, वेटिंग टिकट कैंसलेशन चार्ज को लेकर हुआ बदलाव 

जाने अब काटेंगे कितने रूपये  Indian Railways – भारतीय रेलवे ने यात्रियों...

Gold Silver Rate Today | आज सोना हुआ सस्ता तो चांदी हो गई महंगी 

जाने आज के ताजा रेट  Gold Silver Rate Today – आज, यानी...

NEET UG Admit Card | नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी!

NEET UG Admit Card – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित होने...

Supreme Court | स्त्रीधन पर नहीं पति का कंट्रोल – सुप्रीम कोर्ट

यह महिला की पूर्ण संपत्ति, मर्जी से खर्च करने का हक Supreme Court...