Friday , 26 July 2024
Home बैतूल आस पास Kanya Vivah Yojana – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 974 जोड़ों का हुआ विवाह
बैतूल आस पासमध्यप्रदेश

Kanya Vivah Yojana – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 974 जोड़ों का हुआ विवाह

विधायक, जनपद अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों ने दिया आशीर्वाद

भीमपुर – विकासखंड में मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जनपद सीईओ कंचन वास्कले के मार्गदर्शन में विकासखंड मुख्यालय पर 2 मई को निर्धन गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 974 विवाह योग्य युवक – युवती जोड़ों का मंत्र उच्चारण द्वारा विवाह संपन्न कराया गया।

जनप्रतिनिधि – अधिकारी रहे मौजूद | Kanya Vivah Yojana

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक धरमू सिंह सिरसाम, भीमपुर जनपद अध्यक्ष भैयालाल इरपाचे, डॉ महेंद्र सिंह, कल्याण सिंह चौहान, जिला महामंत्री राहुल चौहान, जिला पंचायत सदस्य सोनू सुनील भलावी, जिला पंचायत सदस्य रेखा पांसे, श्रीमती प्रेमलता कासदेकर जनपद उपाध्यक्ष, अनिल उईके मंडल अध्यक्ष भीमपुर, भूरा यादव, मंडल अध्यक्ष दामजीपुरा कृष्णा, मंडल अध्यक्ष रतनपुर रामकिशोर धुर्वे, जनपद सदस्य बाटलाकला श्रीमती मालती बलराम, जितेंद्र देसली, जुम्मन धुर्वे, रुकमणी पतिराम लक्कड़ जाम, श्रीमती सविता मीना जामू, अंजनी योगेश जमुनिया, मीरकाय मुन्ना बारस्कर चोहटा, कौशल्या उमराव पाटरी, कांता परशुराम बाशिंदा, स्मृति मुन्ना गदाखार, भारती अनिल पलंगा, गोदामसिंह परते चुनालोमा, पप्पू काकोडिया, कमल सिंह, संतोष चौहान दामजीपुरा, सुमित्रा इवने काडमी, बारस्कर बब्बू सिंह, दिनेश यादव युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं तीनों मंडल अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य गण सभी ग्राम पंचायत के सरपंचए उपसरपंच, पंचगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

जोड़ों को प्रदान किया 49 हजार का चैक | Kanya Vivah Yojana

विवाह उपरांत शासन की योजना के तहत विवाहित जोड़ों को 49 हजार का चैक प्रदान किया जा रहा है। वैवाहिक जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुएं ओढ़नी एवं मंगलसूत्र प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मप्र सरकार द्वारा आरंभ की गई है। जनपद पंचायत एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना के तहत् प्रति जोड़ा उपहार स्वरूप राशि, 49000 रुपए सहित जीवनोपयोगी विभिन्न सामग्री, वैवाहिक, मंगलसूत्र अन्य सामग्री आदि उपहार स्वरूप प्रदान किए गए है। इसके अतिरिक्त विवाह का आयोजन शासकीय स्तर पर किया गया है। बारिश होने के कारण मुख्यमंत्री कन्या विवाह में अव्यवस्था हो गई। बाटरप्रुफ पंडाल न होने के कारण लोग पानी से बचने के लिए कुर्सी को छाता बनाए दिखे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul News : नाबालिग के दुष्कर्मी चाचा को 20 साल की सजा

न्यायालय ने आरोपी को 11 हजार का किया अर्थदण्ड Betul News –...

Kisan Yojana : किसानों को मिलेगा ऑनलाइन योजनाओं का लाभ

कृषि विभाग की अभिनव पहल Kisan Yojana – बैतूल – कलेक्टर एवं...

Vote Count – त्रि-स्तरीय अभेद्य सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना : कलेक्टर

स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों को मतगणना प्रक्रिया से कराया अवगत, व्यवस्था से...

Betul News | ग्रामीणों ने पकड़ी गौवंश से भरी पिकअप

दो आरोपियों पर पुलिस ने किया केस दर्ज Betul News – मुलताई...